फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग पुलिस ने कई जगह अफीम की खेती नष्ट की, 5 एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने जिले में नशे की फसलों की अवैध खेती के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है। गांव लीवर श्रीगुफवारा में अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न लोगाें की 30 मरले तक फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन श्रीगुफवारा में 4 एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। टीम में नायब तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी, कार्यकारी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य कार्रवाई में विश्वसनीय जानकारी गुलाम नबी मीर निवासी ननिल की तरफ से 270 वर्ग फुट में उगाई अफीम की फसल को नष्ट किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अनंतनाग पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधियों की सूचना देकर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें