शोपियां। अवैध खनन में शामिल दो डंपरों और मशीन को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस टीम ने रामबियारा नाले के पास कार्रवाई की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी अवैध तरीके से होने वाले खनन की सूचना देने में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वालों की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।