फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लकड़ी की तस्करी नाकाम, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। पुलिस ने लकड़ी की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर गाबल पोरा में नाका लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने घोड़ों पर लकड़ी ले जा रहे लोगों के एक समूह को देखा। पुलिस की उपस्थिति देखकर कुछ लोगों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने जावेद अहमद वागे निवासी नारदपोरा शोपियां, मेहराज अहमद निवासी ड्रच राजपोरा पुलवामा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य लोग भाग निकले।
पुलिस ने दो घोड़ों के साथ 12 लकड़ी के शहतीर जब्त किए। पुलिस ने पुलिस स्टेशन राजपोरा में एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें