बारामुला। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा दूरसंचार सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से बारामुला पुलिस ने पट्टन की मेन मार्केट में सिम कार्ड विक्रेताओं की जांच और सत्यापन अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस स्टेशन पट्टन की एक टीम ने बाजार में सिम कार्ड बेचने वाले दुकानदारों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। पुलिस ने सिम कार्ड की बिक्री और जारी करने से संबंधित निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच की।
पुलिस टीम ने विक्रेताओं को निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिम कार्ड के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।