फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: केजीपी श्रीनगर की बड़ी उपलब्धि, यूएई के प्रतिष्ठित समूह ने 10 छात्रों का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए कश्मीर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज (केजीपी) श्रीनगर के 10 छात्रों का प्रतिष्ठित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान चयन हुआ है। खास बात यह है कि चयनित छात्र अभी अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


चयनित छात्र संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई स्थित प्रसिद्ध ईसा सालेह अल गुर्ग ग्रुप में अपनी सेवाएं देंगे। यह उपलब्धि कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसरों से जोड़ने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

कैंपस भर्ती अभियान का आयोजन केजीपी श्रीनगर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने ईएसएजी के सहयोग से किया। इसमें विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को यूएई के प्रमुख कारोबारी समूह में रोजगार हासिल करने का अवसर मिला।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के तहत कंपनी की प्रस्तुति, ऑनलाइन पंजीकरण, कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार सहित कई चरणों में उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स स्ट्रीम में असिस्टेंट सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति की पेशकश की गई है। ईएसएजी का यूएई में छह दशकों से अधिक पुराना कारोबारी अनुभव है और यह रिटेल, रियल एस्टेट, टेक्नोलॉजी तथा औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत है। चयनित छात्रों ने अपनी सफलता के लिए केजीपी श्रीनगर की प्रिंसिपल डॉ. शफकत आरा, विभिन्न विभागों के प्रमुखों और प्रभारी अधिकारियों का आभार जताया। छात्रों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें