फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के पैसे से खरीदी गई संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। नशे के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत शोपियां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से खरीदी गई अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मेलहुरा जैनापोरा निवासी फारूक अहमद कोका की करीब 11.61 लाख रुपये मूल्य की 13 मरला भूमि को कुर्क किया गया है। जांच में यह संपत्ति नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी पाई गई। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन जैनापोरा में दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई है।

संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया पुलिस की विधिवत गठित टीम, कार्यकारी मजिस्ट्रेट, लंबरदार और चौकीदार की मौजूदगी में पूरी की गई। इसमें सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित हो सके और कार्रवाई में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन


शोपियां पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को कानून के तहत जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें