फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 3 लापता लड़कियों का पता लगाने पर कांस्टेबल फैयाज सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंतनाग अमोद अशोक नागपुरे ने सोमवार को कांस्टेबल फ़ैयाज़ अहमद को उनके उत्कृष्ट कार्य, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया। कांस्टेबल की मेहनत और तत्परता से अचबल के नुनवानी क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित ढंग से तलाश कर उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी ने कांस्टेबल फैयाज़ अहमद की त्वरित कार्रवाई, लगन और पेशेवर प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों का ऐसा सराहनीय कार्य जनता के विश्वास को मजबूत करता है। नागरिकों की सुरक्षा तथा कल्याण के प्रति अनंतनाग पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एसएसपी ने कहा कि जनहित और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें