फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: संकू में अचानक आई बाढ़ से कारगिल-ज़ांस्कर राजमार्ग बंद, कोई जनहानि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद।
विज्ञापन

कारगिल। कारगिल जिले के संकू उप-मंडल के संगराह गांव में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण कारगिल–ज़ांस्कर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-301) बंद हो गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि बाढ़ से निजी संपत्ति और पशुधन को नुकसान पहुंचा है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), कारगिल के अनुसार फ्लैश फ्लड के कारण एनएच-301 के साथ-साथ लालुंग थासगाम स्थित बरसू लिंक रोड भी अवरुद्ध हो गई है, जिससे दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही असुरक्षित हो गई है।
विज्ञापन


संबंधित विभागों ने मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को दोबारा खोलने का निर्णय मौसम की स्थिति और सुरक्षा मूल्यांकन के बाद ही लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने यात्रियों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अगले आदेश तक प्रभावित मार्गों पर यात्रा नहीं करने की अपील की है। लोगों से बाढ़ग्रस्त नालों, क्षतिग्रस्त पुलों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को पार न करने और केवल जिला प्रशासन, पुलिस तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्र में आपातकालीन राहत एवं बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं तथा सड़क संपर्क जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें