फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘शौर्य विजय यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह यात्रा द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक तक जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस 2026 के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से 13 दिवसीय ‘शौर्य विजय यात्रा’ (स्मृति मोटरसाइकिल अभियान) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कारगिल के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक तक यह यात्रा जाएगी।

28 बाइक सवारों, जिनमें सेवारत और सेवानिवृत्त रक्षाकर्मी शामिल हैं, का यह दल लगभग 1,900 किलोमीटर की हिमालयी यात्रा तय करेगा और 26 जुलाई को कारगिल युद्ध स्मारक द्रास पहुंचकर यात्रा का समापन करेगा। इस यात्रा का ध्येय वाक्य वन राइड, वन नेशन, वन सैल्यूट रखा गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में लड़ने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों का साहस, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों सहित ऑपरेशन विजय में भारत की जीत सुनिश्चित करने वाले सभी शहीदों और वीर सैनिकों को नमन किया।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान बाइक सवार रेजांग ला युद्ध स्मारक और लेह युद्ध स्मारक सहित प्रमुख सैन्य स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वीर नारियों से मुलाकात करेंगे तथा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की पवित्र मिट्टी से भरा एक कलश कारगिल युद्ध स्मारक में अर्पित करेंगे, जो राष्ट्र के शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि का प्रतीक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें