फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हज यात्रियों के लिए कारगिल में मोबाइल पासपोर्ट शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल। हज 2027 के इच्छुक यात्रियों के लिए एक विशेष मोबाइल पासपोर्ट सेवा शिविर सोमवार को कारगिल में शुरू हुआ। इस शिविर के माध्यम से जिले के संभावित हज यात्रियों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। दो दिवसीय इस शिविर का संयुक्त रूप से हज कमेटी लद्दाख और जिला प्रशासन कारगिल द्वारा आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


इस पहल के तहत कुल 80 अपॉइंटमेंट निर्धारित किए गए हैं जिनमें पहले दिन 40 आवेदकों ने भाग लिया, जबकि शेष 40 आवेदकों के लिए दूसरे दिन की व्यवस्था की गई है। शिविर का उद्देश्य पासपोर्ट प्रक्रिया को समय पर पूरा करना तथा आवेदकों को पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए जिले से बाहर यात्रा करने की असुविधा से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें