फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कारगिल वॉर मेमोरियल से ट्रिनिटी बाइक रैली निकाली गई

Thu, 28 May 2026 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रास। द्रास वॉरियर्स ब्रिगेड के तत्वावधान में बुुधवार को ट्रिनिटी बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसे कारगिल वॉर मेमोरियल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


रैली जम्मू-लेह-पैंगोंग-त्सो-हानले मार्ग से होकर गुजरी। इसका उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, समर्पण और बलिदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को प्रेरित करना है ताकि वे देश के कठिन और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की वीरता और प्रतिबद्धता को समझ सकें।

रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने यात्रा शुरू करने से पहले कारगिल वॉर मेमोरियल पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह रैली एकता की भावना को मजबूत करने और आम नागरिकों तथा सशस्त्र बलों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में भी सहायक मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें