फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के नए लोगों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को लोक भवन में जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी की केंद्रीय समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय समिति ने अकादमी के एक नए लोगो को डिजाइन करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसमें जम्मू-कश्मीर की सभी पांच आधिकारिक भाषाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा चालू कैलिग्राफी कोर्स को संबद्धता देने को मंजूरी दी गई। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक व्यय योजना को भी हरी झंडी दिखाई गई। उपराज्यपाल ने अकादमी की सभी लाइब्रेरी (पुस्तकालयों) के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने और कलाकारों व कर्मचारियों की क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) के लिए एक बेहतर योजना लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कलाकारों के एक्रिडिटेशन (मान्यता) की प्रक्रिया को तेज करने और अकादमी में खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए।स्कूलों और कॉलेजों में जीवंत सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, खेल और संस्कृति विभागों को मिलकर एक व्यापक रणनीति बनाने को कहा, ताकि युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने ''''वंदे मातरम'''' पहल में संस्कृति अकादमी के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की। संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव बृज मोहन शर्मा ने एक विस्तृत प्रस्तुति के जरिए अकादमी की हालिया उपलब्धियों की जानकारी दी। अकादमी ने जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में 470 से अधिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया, जिसमें 14,117 कलाकारों और लेखकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समिति ने साल 2021 में हुई पिछली बैठक की ''''कार्रवाई रिपोर्ट'''' की भी समीक्षा की। इस अवसर पर एक शीना-उर्दू डिक्शनरी (शब्दकोश) और अकादमी की वार्षिक रिपोर्ट का भी विमोचन किया गया।
बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त विभाग) शैलेंद्र कुमार, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप के. भंडारी, प्रधान सचिव (संस्कृति) बृज मोहन शर्मा, आयुक्त सचिव (उच्च शिक्षा विभाग) राम निवास शर्मा, जेकेएएसीएल की सचिव हरविंदर कौर, डॉ. सतीश विमल, प्रो. बशर बशीर और जम्मू व कश्मीर विश्वविद्यालयों के संगीत और ललित कला संस्थान के प्राचार्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें