फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग पुलिस ने जिले में निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने और आम लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अनंतनाग पुलिस ने शुक्रवार को जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

यह रैली वजीर बाग से शुरू होकर लाल चौक अनंतनाग तक पहुंची और फिर वापस वजीर बाग में समाप्त हुई। रैली में जिला अनंतनाग के विभिन्न स्कूलों के छात्रों, सिविल सोसायटी के सदस्यों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई और ड्रग्स छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे नारे लगाए। अनंतनाग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें