अनंतनाग। जिला पुलिस ने अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। थाना ऐशमुकाम की पुलिस ने बडिगाम ऐशमुकाम क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को रोका। ये वाहन नल्ला लिद्दर से अवैध रूप से निकाली गई बजरी ले जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना ऐशमुकाम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।