अनंतनाग। ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने वीरवार को जिले के कई इलाकों में नियमों के उल्लंघन पर चार मेडिकल दुकानों को सील कर दिया।
अभियान के दौरान करीब 15 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड की मौके पर ही जांच की गई। निरीक्षण के दौरान चार मेडिकल स्टोर नियमों का पालन नहीं करते पाए गए। इस पर सील कर दिया गया। सील की गई दुकानों में कनरू फार्मेसी लाजीबल, ऑल एमएस मेडिकेट सरनाल केपी रोड, मुराद मेडिकेट सरनाल केपी रोड और आतिफ मेडिकल शॉप चीनी चौक शामिल हैं।