श्रीनगर। शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता रूबल नागी ने बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उपराज्यपाल ने रूबल नागी को प्रतिष्ठित जेम्स ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 से सम्मानित होने पर बधाई दी। उपराज्यपाल ने भारतीय शिक्षा परिदृश्य पर नागी के परिवर्तनकारी प्रभाव की सराहना की और हजारों वंचित बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने में उनके योगदान को सराहा। उपराज्यपाल ने कहा, सबसे हाशिए पर रहने वाले बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने में रूबल नागी का योगदान वास्तव में प्रशंसनीय है।