फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चिनाब वैली, पीर पंजाल, कठुआ में विंटर गेम्स और रियासी, रणजीत सागर में होंगे वाटर स्पोर्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलमर्ग। खेलो इंडिया विंटर गेम्स की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने बुधवार को गुलमर्ग पहुंचे खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि खेलों के आयोजन स्थल बढ़ाए जाएंगे। चिनाब वैली, पीर पंजाल और कठुआ के कुछ स्थानों पर विंटर गेम्स कराए जा सकते हैं। चिनाब, रियासी, रणजीत सागर और मानसबल में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन कराया जा सकता है।
विज्ञापन



खेल मंत्री ने कहा कि खेल में हमने अच्छा किया, वाटर स्पोर्ट्स शानदार रहे, विंटर गेम्स अच्छे चल रहे हैं। चिनाब वैली, पीर पंजाल और कठुआ के कुछ इलाकों में भी इन्हें शुरू करेंगे। वाटर स्पोर्ट्स का भी बेहतरीन सिस्टम बनाया, अब हम उसे लेकर जा रहे हैं चिनाब, रियासी, रणजीत सागर और मानसबल में। हमने गुलमर्ग में डाउनहिल माउंटेन बाइक प्रतियोगिता भी सफलता पूर्वक कराई।

मैं उम्मीद करता हूं कि विंटर गेम्स का अगला साल और भी बेहतर होगा, क्योंकि इसके लिए हमारे खिलाड़ियों, उनके परिवारों और उनके कोचों ने बहुत मेहनत की है। अगले वर्ष जो सातवां एडिशन होगा, उसका फैसला हमारी टेक्निकल टीम लेगी। बर्फबारी के बाद ही तारीखों का ऐलान किया जाएगा। हमें सस्टेनेबिलिटी, पर्यावरण और प्रदूषण पर खास ध्यान देना होगा, क्योंकि पूरी दुनिया में इसकी वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है। हम भी कुदरत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


जुलाई में हो सकता है खो-खो का कॉमनवेल्थ
खेल मंत्री ने कहा कि हम खो-खो का कॉमनवेल्थ ला रहे हैं। मुख्यमंत्री उमर ने काफी कोशिश की है, हो सकता है जुलाई में इसे कराएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री मांडवीय साहब वीरवार को आ रहे हैं, बेहतरीन इंसान हैं। साइकिलिंग रिंग्स हमें दे रहे हैं।आईपीएल को भी एक-डेढ़ साल में कराने का सरकार का इरादा है। जो ताकतें हमें नाकाम करना चाहती हैं, हमारे पड़ोसी मुल्क, हम उनके बहकावे में नहीं आएंगे। वे टेररिज्म की फैक्ट्री हैं और हम टूरिज्म की फैक्ट्री हैं।

सोनमर्ग सहित कई जगह बनाए जाएंगे आईटी पार्क
सतीश शर्मा ने कहा कि दो आईटी पार्क उमर अब्दुल्ला की कयादत में बनाए गए। अगर ऊपर वाले ने चाहा तो अगले चार-पांच सालों में और भी आईटी और डेटा सेंटर बनाए जा सकते हैं। सोनमर्ग में बनाए जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर हिंदुस्तान का ताज है और उम्मीद है कि इस ताज को चमकाने के लिए जो भी पैसे जरूरी होंगे, हमें दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें