फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुलमर्ग में निरीक्षण के दौरान जीडीए अधिकारियों पर हमला, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अधिकारियों पर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में निरीक्षण के दौरान हमला किए जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन गुलमर्ग में दर्ज शिकायत के मुताबिक, यह घटना 24 फरवरी को हुई। जीडीए अधिकारियों की एक टीम कुछ व्यक्तियों द्वारा पर्यटकों से अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायतों के बाद जांच के लिए गुलमर्ग पहुंची थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रहे थे तो कुछ लोगों के एक समूह ने उनका विरोध किया। समूह ने कथित तौर पर अधिकारियों पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। कानून के अनुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें