फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी अलग-अलग समय पर करने पर हो रही है चर्चा: एसएसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसपी ट्रैफिक सिटी ऐजाज अहमद भट ने कहा कि स्कूलों की छुट्टी अलग-अलग समय पर करने पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर में करीब एक हजार से अधिक निजी और सरकारी स्कूल हैं और एक साथ सभी को छुट्टी होने से शहर में ''''ग्रिड-लॉक'''' जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। भट ने कहा कि अभी केवल दो दिन हुए हैं 9वीं से 12वीं तक के स्कूल शुरू हुए। अभी ट्रैफिक पर कुछ ज़्यादा दबाव नहीं पड़ा है। अगले सोमवार से सभी कक्षाओं के शुरू होने से शहर में ट्रैफिक की स्थिति पर बहुत ज़्यादा दबाव पड़ेगा जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि स्कूलों के खुलने से स्कूल बसों, वैनों आदि का दबाव शहर में बढ़ जाएगा लेकिन इस स्थिति से निपटने के लिए हम एक असरदार योजना बनाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही सरकार को अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग समय पर छुट्टी का सुझाव दिया है। अगर इसे लागू किया जाता है तो इससे ट्रैफिक फ्लो में काफी सुधार होगा। उम्मीद करते हैं कि इस पर गंभीरता से विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें