फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा तस्करी के आरोप में दो लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स कश्मीर ने मंगलवार को श्रीनगर और बडगाम में अलग-अलग अभियानों के दौरान नशा तस्करी के आरोप में पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे 79 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी अजय कुमार निवासी गांव मुस्तफाबाद जट्टान गुरदासपुर को श्रीनगर जिले के गंगबुघ क्षेत्र से गिरफ्ततार किया। उसके पास से 42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जॉन मसीह निवासी मुस्तफाबाद गुरदासपुर को बडगाम से पकड़ा। उसके कब्जे से 37 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें