फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: वुलर झील 10 माह बाद फिर से खुली

विज्ञापन
बांदीपोरा में 10 महीने बाद खुली वुलर लेक। - फोटो : bandipora news
विज्ञापन
बांदीपोरा। वुलर झील के आसपास रहने वाले लोगों ने एलजी मनोज सिन्हा के झील को लगभग 10 महीने बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोलने के फैसले का स्वागत किया। पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों के लिए वुलर झील को बंद कर दिया गया था। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कहा कि इस कदम से पर्यटन पर निर्भर लोगाें की आजीविका पुनर्जीवित होंगी।
विज्ञापन

एलजी सिन्हा ने सोमवार को घोषणा की थी कि जम्मू और कश्मीर के 14 पर्यटन स्थलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोला जाएगा। ये स्थल पिछले साल की घटना के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से बंद रहे थे, जिससे कई पर्यटन-निर्भर क्षेत्रों में आगंतुकों की संख्या और आर्थिक गतिविधियों में तेजी से कमी आई थी।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह फैसला उन परिवारों के लिए तत्काल राहत प्रदान करेगा जो आय के लिए मौसमी पर्यटन पर निर्भर हैं। वुलर झील के आसपास के समुदाय बहुत अधिक मात्रा में बोट राइडस , खाद्य स्टॉल, हस्तशिल्प और गाइडिंग सेवाओं के माध्यम से आय अर्जित करने वाले पर्यटकों पर निर्भर हैं। कई लोगों ने कहा कि लंबी बंदी ने उन्हें वित्तीय संकट में डाल दिया था जिससे कुछ को कर्ज लेना पड़ा या अपने गांवों के बाहर दैनिक मजदूरी का काम करना पड़ा।
विज्ञापन

शिकारा ऑपरेटर मेहराज अहमद ने कहा कि यह घोषणा महीनों की अनिश्चितता के बाद आशा लेकर आई है। लगभग एक साल तक हमारे पास कोई पर्यटक नहीं थे और कोई स्थिर आय नहीं थी। अगर पर्यटक लौटते हैं तो हम आखिरकार अपने परिवारों का पालन पोषण फिर से कर सकते हैं। गुलाम हसन जो झील के किनारे एक छोटा चाय स्टॉल चलाते हैं, ने कहा कि पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जब झील बंद थी तब हमारी आमदनी रातों रात रुक गई। इसे फिर से खोलने का मतलब है कि व्यवसाय सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य लोगों के लिए भी फिर से शुरू होगा।

इस बीच, बांदीपोरा से आई एक यात्री रुखसाना बानो ने कहा कि पर्यटन स्थानीय युवाओं को काम पाने में मदद करता है और इन स्थलों को जीवित रखता है। निवासियों को उम्मीद है कि सरकार सड़कों को सुधारने पर काम करेगी और झील के आसपास के गांवों में सुविधाएं बढ़ाएगी ताकि लोग आसानी से अपनी आजीविका कमा सकें क्योंकि उनका कहना है कि इस झील में अन्य पर्यटन स्थलों की तुलना में अधिक पर्यटन क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें