श्रीनगर/शोपियां। एचडीएफसी बैंक की शोपियां ब्रांच में वित्तीय धोखाधड़ी में क्राइम ब्रांच की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने दो बैंक मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला पुलिस थाना ईओडब्ल्यू कश्मीर में दर्ज है।
प्रवक्ता ने बताया कि बैंक की शोपियां ब्रांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी की लिखित शिकायत मिली थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस हेडक्वार्टर (पीएचक्यू) के निर्देश पर केस को पूरी जांच के लिए पुलिस थाना शोपियां से क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर को ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां और मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में छापे मारे। धोखाधड़ी के सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। मामले में अब तक पांच बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आदिल अयूब गनई, इरफान मजीद जरगर, मुब्बशिर हुसैन शेख, जैद मंजूर और जावेद अहमद भट शामिल हैं।
इस बीच शोपियां में मामले के साथ संबंधित एडवोकेट हबील ने कहा कि एचडीएफसी से जुड़े करोड़ों के स्कैम में ईओडब्ल्यू ने शोपियां में बुंगाम के इरफान जरगर और मीमांडर के आदिल अयूब के घरों पर छापे। अब तक दो बैंक मैनेजर और तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि चल रही जांच में वित्तीय गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
-