फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के 25 अधिकारी व कर्मचारी हज निरीक्षक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य हज निरीक्षक के रूप में सऊदी अरब के जेद्दा स्थित महावाणिज्य दूतावास भेजा जा रहा है। वे अपनी प्रतिनियुक्ति के दौरान हज-2026 में सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। भारतीय हज समिति, मुंबई की ओर से चयनित इन अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति अस्थाई होगी।
चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों में खंड विकास अधिकारी गुलजार बिन रहमान, वित्त (लेखा और कोषागार) विभाग में सहायक लेखा अधिकारी मोहम्मद इरफान, भेड़ पालन निदेशालय, कश्मीर के तकनीकी अधिकारी डॉ. रऊफ उल हक के अलावा लुबना खान, रिजवानतुल्लाह मीर, मोहसिन मकबूल डार, इश्फाक हिलाल अहमद, मंजूर अहमद अहंगर, अब्दुल राशिद मुग्लू, अख्तर रसूल लाला, मुदस्सिर मोहिउद्दीन, अब मनान, मंजूर अहमद, जुबैर बिलाल नाज़की, इम्तियाज अहमद, एजाज अहमद वानी, शाहनवाज हुसैन, नवीद अंजुम दानिश, जावेद अहमद, अब्दुल रऊफ, मुजम्मिल मोहम्मद वानी, आशिक हुसैन भट, मोहम्मद यासीन मीर, वसीम अहमद, एवं मंजूर अहमद डार शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी प्रशासनिक सचिव/विभागाध्यक्षों से इन अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है। इन सभी को जम्मू-कश्मीर हज समिति के कार्यकारी अधिकारी के हज हाउस, बेमिना श्रीनगर स्थित कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें