फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कड़ी धूप ने बढ़ाया दिन का तापमान, फिलहाल राहत नहीं

विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर बारिश के दौरान गुजरते लोग।  - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में रविवार सुबह से तेज धूप निकली रही। इससे दिन के पारे में उछाल आया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 मई को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 19-20 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 21 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ अलग-अलग जगहों पर बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 22-23 मई को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 24-25 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें