फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में रात में कई जगह बारिश, दोपहर में फिर बरसे बादल

विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर बारिश के दौरान गुजरते लोग।  - फोटो : 1
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में बुधवार रात कई जगह बारिश हुई। वीरवार सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर में बादल छाए रहे, रुक-रुक कर हल्की बारिश भी हुई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15-17 मई को मौसम ज़्यादातर सूखा रहेगा। दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 17-24 मई को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें