फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में रात में कई जगह बारिश, तेज हवाओं से तापमान में गिरावट

विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर बारिश के दौरान गुजरते लोग। 
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में मंगलवार रात कई जगह बारिश हुई। कुछ जगह ओले भी पड़े। तेज हवा के साथ आई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बुधवार सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर से हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

शाम को फिर हल्की बारिश हुई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4-17 मई को मौसम ज़्यादातर सूखा रहेगा। दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 17-24 मई को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें