फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हैजान ब्रेनवार घाटी मेंं नो-पॉलीथिन नियम होंगे लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
महासफाई अभियान चला, 150 क्विंटल कचरा साफ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले की खूबसूरत हैजान ब्रेनवार घाटी को साफ-सुथरा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस महाअभियान के दौरान घाटी से करीब 150 क्विंटल प्लास्टिक और अन्य नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा हटाया गया।
जानकारी के अनुसार, इस मुहिम का आयोजन पीर पंजाल वन प्रभाग (बडगाम) की ओर से जम्मू-कश्मीर इको वॉच, तहसील कानूनी सेवा समिति (टीएलएससी) चाडूरा, मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी मंच और कई स्थानीय संगठनों के सहयोग से किया गया था। इसमें वन विभाग के अधिकारियों, स्वयंसेवकों, नागरिक समाज के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घाटी के विभिन्न हिस्सों से कचरे के ढेरों को साफ कर प्राकृतिक पर्यावरण को बहाल किया।
विज्ञापन

रेंज ऑफिसर रमीज राजा ने बताया कि वन विभाग अब इस घाटी में प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने जा रहा है, जिसके तहत एंटी-पॉलीथिन चेकपोस्ट भी बनाए जाएंगे। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे हैजान ब्रेनवार को ''जीरो वेस्ट'' पर्यटन स्थल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह घाटी हम सबकी है और इसकी सुंदरता को बचाना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय घुड़सवारों और अस्थायी दुकानदारों से अपील की कि वे कचरे का सही निपटान करें और यहां आने वाले पर्यटकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

ब्लॉक फॉरेस्टर जहांगीर अहमद ने भी इस बात पर जोर दिया कि जंगलों को प्रदूषण से बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। वहीं, जेएंडके इको वॉच के जिला नोडल अधिकारी सैयद फरहात ने वन विभाग की इस पहल का स्वागत किया और बडगाम के डीएफओ सैयद वसीम और उनकी टीम की सराहना की, जिन्होंने घाटी के इस संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को बचाने के लिए यह बेहतरीन कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें