फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बालटाल बेस कैंप पर शिक्षा विभाग के 62 कर्मचारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2026... पंजीकरण और आरएफआईडी ड्यूटी की मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन

ई-केवाईसी वेरिफिकेशन और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। अमरनाथ यात्रा 2026 को सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के 62 अधिकारियों और कर्मचारियों ने बालटाल स्थित यात्री निवास और आरएफआईडी भवन में उपस्थिति दर्ज करवा दी है। इन सभी कर्मचारियों की तैनाती मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) गांदरबल के कार्यालय से जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत की गई है।
अधिकारियों को यात्रियों के ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण, ई-केवाईसी वेरिफिकेशन और आरएफआईडी कार्ड जनरेट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक सभी तैनात कर्मियों को 27 जून तक अपने निर्धारित स्थलों पर रिपोर्ट करने और पूरी यात्रा अवधि के दौरान मुस्तैदी से अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को तीर्थ यात्रियों के साथ व्यवहार करते समय अत्यधिक समयबद्धता, अनुशासन और पेशेवर आचरण बनाए रखने के लिए कहा गया है। सभी कर्मचारियों को ज्वाइंनिंग के तुरंत बाद संबंधित नोडल अधिकारियों को रिपोर्ट करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर हिदायत दी गई है कि सरकारी कार्य के लिए दी गई यूजर आईडी, लॉगिन क्रेडेंशियल और डिजिटल उपकरणों का उपयोग केवल संबंधित अधिकारी ही करेंगे। किसी भी परिस्थिति में पासवर्ड या ओटीपी साझा करना या किसी अनधिकृत व्यक्ति को पंजीकरण प्रणाली तक पहुंच देना पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

आदेश में साफ किया गया है कि कोई भी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के तैनाती स्थल नहीं छोड़ेगा और तीर्थयात्रियों के व्यक्तिगत डेटा की पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित करेगा। किसी भी तकनीकी खराबी या परिचालन संबंधी समस्या के आने पर तुरंत नोडल अधिकारियों को सूचित करना होगा। सुचारु कामकाज और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन कर्मचारियों का वेतन संबंधित आरएफआईडी केंद्रों के नोडल अधिकारियों की ओर से जारी उपस्थिति प्रमाण पत्र के आधार पर ही जारी किया जाएगा। फिलहाल वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान पंजीकरण सेवाओं को बेहतर और तेज बनाने के लिए ये सभी अधिकारी बालटाल के नए यात्री निवास और आरएफआईडी भवन में मुस्तैदी से डटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें