फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलिस ने पुराने वीडियो को शेयर करने पर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पंजिपोरा इलाके का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक ताजा घटना के तौर पर गलत तरीके से फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह वीडियो असल में 2025 की एक घटना से जुड़ा था और जिस पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी थी। अधिकारियों ने कहा कि इस वीडियो का संज्ञान लिया है।
इस वीडियो को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और न्यूज पेजों द्वारा शेयर किया जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले को मूल घटना के समय ही सुलझा लिया गया था और इसे दोबारा शेयर करना बेबुनियाद और अनावश्यक है। सोपोर पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे कोई भी कंटेंट शेयर करने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लें।
पुलिस ने कहा कि पुराने वीडियो को ताजा घटनाओं के तौर पर फैलाने से गलत जानकारी फैलती है और प्रभावित परिवारों को अनावश्यक परेशानी होती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी बात को आगे बढ़ाने से पहले उसकी पुष्टि कर लें। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें