फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लोलाब में आवारा कुत्तों के हमले में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। डिवर लोलाब इलाके में मंगलवार सुबह लावारिस कुत्तों के हमले में चार लोग घायल हो गए। इससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान फातिमा बेगम पत्नी शौकत अली खान, गुलशन बेगम पत्नी फिरोज अहमद गनई, कबीर सिराज पुत्र हबीबुल्लाह मौची और अब्दुल अहद नाइकू पुत्र अब्दुल समद नाइकू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे तभी आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। इसमें चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल सोगाम ले जाया गया। यहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इलाके में बढ़ते आवारा कुत्तों के खतरे पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें