श्रीनगर। सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने सोमवार को कहा कि शराब की दुकानें होनी ही नहीं चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शराब की दुकानें बंद करने से अपने आप ही शराब तक लोगों की पहुंच रुक जाएगी। यह बात उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान के संदर्भ में कही जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी को भी शराब पीने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है।
पत्रकारों से बात करते हुए रुहुल्ला ने कहा कि सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि वह शराब की बिक्री को नियंत्रित और प्रतिबंधित करेगी और स्थानीय लोगों के लिए शराब की दुकानें बंद कर देगी।