श्रीनगर। घाटी में शुक्रवार को सुबह से ही निकली तेज धूप ने अधिकतम तापमान बढ़ा दिया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 29-31 अगस्त को आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। 1-3 सितंबर को आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा, सुबह और दोपहर के समय छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।