फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवैध मछली पकड़ने से ट्राउट फार्म तबाह, जहरीले रसायन से 5 लाख की मछलियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरिन सुम्बलर इलाके में धड़ल्ले से जारी अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों ने स्थानीय ट्राउट मछली पालकों के सामने गंभीर संकट पैदा कर दिया है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वरोजगार की उम्मीद से ट्राउट फार्मिंग शुरू करने वाली दो युवा बहनों को अवैध शिकारियों के कारण करीब पांच लाख रुपये का भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित बहनों का कहना है कि अवैध शिकार के दौरान नाले के पानी में मिलाए गए जहरीले पदार्थों के कारण उनकी सारी मछलियां मर गईं।
विज्ञापन

बड़ी बहन रौनक ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने और उनकी बहन ने अपने भविष्य को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर बनने का सपना देखा था। इसी उद्देश्य के तहत सरकारी योजनाओं और ऋण की मदद से उन्होंने ट्राउट मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया था। इसी महीने के शुरुआती दिनों में नाले से बहकर आए दूषित और जहरीले पानी ने उनके पूरे फार्म को तबाह कर दिया। रौनक के मुताबिक इस घटना में उनकी लगभग 5 लाख रुपये की ट्राउट मछलियां मारी गईं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि उनके फार्म का कोई बीमा नहीं था, जिसके चलते इस भारी वित्तीय झटके को पूरी तरह से उन्हीं दोनों बहनों को अकेले सहन करना पड़ रहा है और अब तक उन्हें किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता या मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने मुआवजे की मांग और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें