फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: वातल कदल में लगी आग में सात मकान जले, दो को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुराने शहर के वातल कदल इलाके में एक भीषण अग्निकांड में सात मकान पूरी तरह जल गए, वहीं दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। यहां आग बुधवार शाम को लगी थी, देर रात तक दमकल इस पर काबू पाने में जुटा रहा। पहले तीन मकानों को नुकसान बताया गया था। बाद में सात घरों के जलने और दो घरों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई। इससे लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बुधवार शाम एक मकान में लगी और घनी आबादी व लकड़ी के पुराने ढांचे होने के कारण देखते ही देखते उसने पास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रभावित परिवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे बमुश्किल अपनी जान बचाकर बाहर निकले। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियों के बावजूद दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और स्थानीय पुलिस व नागरिकों के सहयोग से आग को आगे फैलने से रोका।
वहीं कुपवाड़ा के द्रगमुला के मगारी मोहल्ला में एक शॉपिंग लाइन, दो मंजिला जीसीआई शीट की छत वाली लकड़ी की दुकान, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर एक किराने की दुकान थी, उसमें आग लग गई। एफएस द्रगमुला से दमकल गाडि़यां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलवामा के पदगामपोरा में वीरवार सुबह एक घर में आग लग गई। एफएंडईएस काकापोरा के दमकल दल ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार जीसीआई शीट की छत वाला एक मंजिला पक्का घर आग से क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें