फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: काजीगुंड में करंट लगने से गाय की मौत, दूसरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। काजीगुंड के पांजथ इलाके में कथित तौर पर तकनीकी खराबी के बीच नीचे लटके बिजली के तारों के संपर्क में आने से एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरी को बिजली का झटका लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना ने इलाके में बिजली के बुनियादी ढांचे की स्थिति और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी है। खासकर जमीन के बेहद करीब लटक रहे बिजली के तारों को लेकर। मृत गाय पांजथ, काजीगुंड निवासी मोहम्मद जमाल वानी के पुत्र गुलाम अहमद वानी की थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जानवर बिजली की लाइन के संपर्क में आया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसी इलाके में मोहम्मद जमाल वानी के पुत्र अब्दुल अहद वानी की एक और गाय को भी करंट लगा। हालांकि वह बच गई और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि बिजली के तार खतरनाक रूप से नीचे लटके हुए हैं। ऐसे मामलों में कोई भी लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है। एक जानवर पहले ही मर चुका है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
संबंधित विभाग को पूरे हिस्से का निरीक्षण करना चाहिए और बिना देरी के खराबी को ठीक करना चाहिए। वहीं एक ओर अन्य स्थानीय निवासी ने कहा, सिर्फ 10 दिनों में दो घटनाएं गंभीर चिंता का विषय है। एक जानवर मर गया है और दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा है। विभाग को सुधारात्मक उपाय करने से पहले किसी मानवीय त्रासदी का इंतजार नहीं करना चाहिए। लोगों ने संबंधित अधिकारियों विशेष रूप से बिजली विभाग से बिजली लाइनों का तत्काल निरीक्षण करने और आगे की घटनाओं को रोकने तथा निवासियों और पशुधन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खराबी को ठीक करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें