फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: साहित्य, पर्यावरण चेतना और नवाचार के अद्भुत संगम का गवाह बना पुस्तक महोत्सव

विज्ञापन
श्रीनगर में चिनार बुक फे​स्टिवल। संवाद
विज्ञापन
विद्या एंड छोटा भीम : बिग ग्रीन मिशन पुस्तक का विमोचन, आज हजारों छात्र लेंगे 5के रीडिंग मैराथन में हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित चिनार बुक फेस्टिवल का सातवां दिन साहित्य, पर्यावरण चेतना और नवाचार के अद्भुत संगम का गवाह बना। इस अवसर पर युवा पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाने के उद्देश्य से एक विशेष कॉमिक बुक का विमोचन किया गया।
फेस्टिवल के दौरान विद्या एंड छोटा भीम : बिग ग्रीन मिशन नामक बच्चों की कॉमिक बुक लॉन्च की गई। इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य कश्मीर के नाजुक पर्यावरण की सुरक्षा के लिए युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार बनाना है। यह पुस्तक 48 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित की जा रही है और इसकी एक लाख प्रतियां वितरित करने की योजना है। स्वागत भाषण देते हुए चिनार बुक फेस्टिवल के मुख्य संयोजक डॉ. अमित वांचू ने घाटी में पर्यावरण चेतना बढ़ाने के लिए आए सभी सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक मिस्टर वसीम राजा ने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए सिंगल-यूज प्लास्टिक की जगह जूट के थैलों का उपयोग करने और जैविक कचरे का सही निपटान करने की सलाह दी। बिसलेरी इंटरनेशनल के सीईओ डॉ. एंजेलो जॉर्ज ने कहा कि प्लास्टिक का निपटान बेहद सावधानी से होना चाहिए और स्थायी बदलाव जागरूकता से ही शुरू होता है। गुलमर्ग के विधायक पीरजादा फारूक अहमद शाह ने चेतावनी दी कि यदि पर्यटन स्थल प्लास्टिक कचरे से भर जाएंगे तो वे अपना आकर्षण खो देंगे। उन्होंने युवाओं से पॉलीथीन को ''ना'' कहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया की सीनियर लीड शोभा कपूर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में कश्मीर के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान की विशेष सराहना की।

शहर की यातायात समस्याओं पर मंथन
ऑथर्स कॉर्नर में डीकंजेस्टिंग श्रीनगर सत्र में श्रीनगर के एसएसपी ट्रैफिक एजाज अहमद भट और कश्मीर रोड सेफ्टी फाउंडेशन के अध्यक्ष नासिर अली खान ने शहर की यातायात चुनौतियों पर चर्चा की। एसएसपी एजाज भट ने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। ट्रैफिक चालान सजा देने के लिए नहीं, बल्कि समाज में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए है। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन और साइकिल के उपयोग पर जोर दिया। बाद में एसएसपी भट ने चिल्ड्रंस कॉर्नर का दौरा कर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुस्तकें वितरित कीं।


अन्य प्रमुख सत्र और चर्चाएं
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका : युवा पीढ़ी और राष्ट्र निर्माण : चुनौतियां, अवसर और कर्तव्य विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें स्कॉस्ट के कुलपति प्रो. नजीर अहमद गनाई, कश्मीर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. नसीर इकबाल और एनसीपीयूएल के निदेशक डॉ. शम्स इकबाल ने युवाओं को ''''विकसित भारत 2047'''' के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
- सिनेमा, रंगमंच और साहित्य : पेज, प्रोडक्शन, परफॉर्मेंस सत्र में अश्वथ भट्ट, कपिल मट्टू, पं. हरीश कृष्ण लंगू, मुश्ताक बाला और मेहमीत सैयद ने कश्मीर की भाषाई व सांस्कृतिक पहचान को बचाने में कहानियों और रंगमंच की भूमिका पर विचार रखे।
- वित्तीय साक्षरता : सेबी द्वारा आयोजित सत्र में सुरक्षित निवेश, धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

चिल्ड्रंस कॉर्नर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
दिनभर चिल्ड्रंस कॉर्नर में 2,500 से अधिक छात्रों ने दास्तानगोई, थिएटर कार्यशाला (हिम्मत सिंह नेगी द्वारा) और राष्ट्रीय काव्य उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को कश्मीर भगत थिएटर, तुलकुल आर्ट्स और वहाब ड्रामेटिक क्लब ने पारंपरिक लोक नाट्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा नाजिर निशती, जाहिदा तरन्नुम और नूर मोहम्मद एंड ग्रुप ने कश्मीरी लोक और सूफी संगीत से समां बांधा।
विज्ञापन




आज होगी ऐतिहासिक 5के रीडिंग मैराथन
त्योहार के आठवें दिन 25 जुलाई को शिक्षा सप्ताह 2026 के तहत बहुप्रतीक्षित 5के रीडिंग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। टुगेदर वी रीड, टुगेदर वी लीड थीम पर आधारित इस अनोखे आयोजन में हजारों छात्र भाग लेंगे, जो पढ़ने की आदत और स्वास्थ्य को एक साथ बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें