फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मायान में बादल फटने से मची तबाही के बाद सेना ने फंसे ग्रामीणों को बचाया

विज्ञापन
मायान में सेना ने लोगों को बचाया। स्रोत सेना
विज्ञापन
भारतीय सेना ने संकट के बीच उम्मीद जगाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भारतीय सेना ने मायान इलाके में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ और भारी तबाही के बाद फंसे कई बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। बादल फटने के कारण घोरेताल नाले का बहाव बदल गया, जिससे मुकम्पुरियन गांव के कुछ घर पूरी तरह से घिर गए और वहां के लोग फंस गए।
रिहायशी इलाके के दोनों तरफ से बाढ़ का पानी बहने लगा, जबकि भारी मलबे के जमा होने से आने-जाने के रास्ते बंद हो गए और प्रभावित परिवार अलग-थलग पड़ गए। जैसे-जैसे पानी का स्तर कम हुआ और बहाव की तेजी घटी। भारतीय सेना के जवानों ने बचाव अभियान शुरू किया और फंसे हुए निवासियों, जिनमें बुजुर्ग ग्रामीण भी शामिल थे, को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए लोगों को मुख्य गांव में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की समय पर की गई कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को बहुत राहत मिली और किसी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और आपात स्थिति के दौरान सैनिकों की त्वरित कार्रवाई और समर्पण की प्रशंसा की। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन तथा राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें