फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जेकेएनसी ने अखून को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/कारगिल। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) ने लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद जफ्फर अखून को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

यह आदेश नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के महासचिव हाजी अली मोहम्मद सागर ने जारी किया है। निष्कासन के बाद डॉ. अखून अगले छह साल तक पार्टी के किसी भी पद या सदस्यता के लिए पात्र नहीं होंगे। पार्टी के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अखून ने आरोपों को खारिज किया।
उन्होंने कहा कि एलएएचडीसी कारगिल के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में उनका पद पार्टी पर निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी कारगिल के विकास के लिए कार्य करना है। अखून ने कहा कि पार्टी उनकी सदस्यता पर कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उन्हें अध्यक्ष पद से नहीं हटा सकती। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सभी पार्षदों का समर्थन प्राप्त है और पार्टी के फैसले के बावजूद वह कारगिल के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें