फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलिस ने हिट-एंड-रन के आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कुलगाम पुलिस को काजीगुंड में हुए जानलेवा हिट-एंड-रन मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश स्थित बाराबंकी से आरोपी को गिरफ्तार किया और घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया।
अधिकारियों के अनुसार, 10 जुलाई को केपी कॉलोनी वेस्सू के पास कार ने 11 साल की बच्ची को टक्कर मार दी थी। घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग ले जाया गया, लेकिन चोट के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद, काजीगुंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध सबूतों के आधार पर जांच शुरू की। जांच टीम ने आरोपी की पहचान की और घटना में शामिल गाड़ी का पता लगाया। काजीगुंड पुलिस स्टेशन की एक टीम बाराबंकी गई। वहां, स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी अरुण गुप्ता निवासी बेहरीनबाग, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

एसएसपी कुलगाम ने कहा कि यह सफल गिरफ्तारी दिखाती है कि अपराधी राज्य की सीमाएं पार करके भी कानून से बच नहीं सकते। तकनीकी जांच के प्रभावी इस्तेमाल और पुलिस की समन्वित कार्रवाई से ही आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो पाई। उन्होंने सभी वाहन चालकों से जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने और दुर्घटना स्थल से कभी न भागने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें