फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डॉ. कर्ण सिंह ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में डॉ. कर्ण सिंह ने वांगचुक के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा है कि लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। यदि यह इसी तरह जारी रहा तो उनका जीवन संकट में पड़ सकता है। वांगचुक ने अपनी बात प्रभावी ढंग से रख दी है, इसलिए अब उन्हें अपनी भूख हड़ताल छोड़कर सामान्य आहार लेना शुरू कर देना चाहिए। सोनम वांगचुक के योगदान की सराहना करते हुए डॉ. कर्ण सिंह ने कहा, हम उनके जैसे अत्यंत प्रतिभावान इनोवेटर को खोना कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते, जिन्होंने पिछले कई वर्षों में लद्दाख के जनजीवन और विकास में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें