फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुलमर्ग गंडोला सेवा 23 जून से फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। दुनियाभर में मशहूर गुलमर्ग गंडोला 28 दिनों तक बंद रहने के बाद 23 जून से पूरी तरह से फिर से शुरू होने जा रहा है। इससे पर्यटकों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एशिया की सबसे ऊंची केबल कार सेवाओं में से एक इस गंडोला के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रखरखाव और मरम्मत का काम पूरा होने के बाद इसे फिर से खोला जा रहा है।
इससे पहले तकनीकी खराबी के कारण गंडोला का संचालन रुक गया था। इससे गुलमर्ग में बड़े पैमाने पर आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई थी और लगभग 300 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया था।
विज्ञापन

भारतीय सेना, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों की मदद से एक समन्वित बचाव अभियान तेजी से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें