फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: माछिल घाटी में ओलावृष्टि से फसल तबाह, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। जिले की माछिल घाटी में हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय भाषा में चालाबारी कही जाने वाली इस ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दपाल और दुदी गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां खेतों में खड़ी आलू, राजमा और मक्का की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। स्थानीय किसानों के मुताबिक, इस बेमौसम ओलावृष्टि से इस सीजन की पूरी पैदावार पर असर पड़ेगा। किसानों ने कहा कि माछिल घाटी में खेती ही आजीविका का मुख्य जरिया है। फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से नुकसान का तुरंत सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें