फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 150 सीटों वाले नए कॉलेज से मिलेगी चिकित्सा शिक्षा को मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर मेडिकल कॉलेज एनएमसी निरीक्षण के लिए तैयार है और यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ 150 एमबीबीएस सीटों की योजना बनाई गई है। इस नए मेडिकल कॉलेज से कश्मीर घाटी में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को बहुत मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


इस कॉलेज में नई प्रयोगशालाएं, डिजिटल पढ़ाई के सिस्टम और स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यहां सरकारी अस्पतालों के रेट पर बहुत कम पैसों में अच्छा इलाज मिलेगा। यहां कॉस्मेटोलॉजी, डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग) और सर्जरी जैसे विभागों में नई तकनीक लाई जा रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल और डीन डॉक्टर नजीर अहमद ने बताया कि जून और जुलाई के महीनों में नेशनल मेडिकल कमीशन का निरीक्षण हो सकता है। अनुमति मिलते ही यहां 150 छात्रों को एमबीबीएस कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इस अस्पताल को आगे चलकर एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का लक्ष्य है।
कॉलेज की डायरेक्टर इंशा काजी ने बताया कि यहां बहुत अनुभवी डॉक्टर और सबसे बेहतरीन मशीनें हैं। स्थानीय निवासी फिरोज अहमद ने इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि नई तकनीक आने से लोगों को बहुत फायदा होगा। इस कॉलेज के खुलने से घाटी के दूसरे अस्पतालों पर मरीजों का बोझ कम होगा और लोगों को रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें