फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एसीबी ने जूनियर इंजीनियर और उसकी पत्नी के खिलाफ अदालत में पेश की चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड के एक जूनियर इंजीनियर और उसकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार्जशीट (आरोपपत्र) दाखिल की है।
विज्ञापन

यह चार्जशीट श्रीनगर की विशेष भ्रष्टाचार विरोधी अदालत में तारिक अहमद गनी, जूनियर इंजीनियर, जेएंडके हाउसिंग बोर्ड निवासी त्राल और उनकी पत्नी रुखसाना जान आईसीडीएस विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ पेश की गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई 2026 को होगी।
एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि जूनियर इंजीनियर तारिक अहमद के खिलाफ गुप्त जांच की गई थी। जांच में पता चला कि उसने अपनी कमाई के तय जरियों से बहुत ज्यादा संपत्ति बनाई है। उसके अलग-अलग बैंक खातों से करोड़ों रुपयों का लेन-देन हुआ है।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि इस खेल में उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें