फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हंदवाड़ा-सोपोर सड़क की हालत खराब, लोगों ने तुरंत ठीक करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा से सोपोर जाने वाली सड़क बहुत खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और टूटी-फूटी जगहें हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों और वाहन चलाने वालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खस्ताहाल के चलते लोगों का कहना है कि इस सड़क पर सफर करना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि सड़क की दयनीय दशा के चलते आने जाने में समय भी ज्यादा लगता है और वाहन भी खराब हो रहे हैं। इसके चलते वाहन ठीक कराने में चालकों का खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर एजाज अहमद मीर ने कहा कि इस सड़क पर गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने बताया कि सड़क की हालत खराब होने के चलते कई गाड़ियां खराब हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी हंदवाड़ा आए थे। उन्होंने इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू करने की बात कही थी। इससे लोगों को उम्मीद जगी थी। लेकिन अभी तक सड़क वैसी की वैसी ही है और अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों और चालकों ने सरकार से मांग की है कि इस सड़क को जल्द ठीक किया जाए ताकि आने जाने वाले लोग आराम और बिना डर के सफर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें