फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन किसानों को जमीन से बेदखल करने की कर रहा कोशिश : पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। पीडीपी विधायक वहीद पारा ने सोमवार को पुलवामा के पदगामपोरा इलाके में स्थानीय किसानों के साथ धान की रोपाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों को जमीन से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है। पारा खुद ट्रैक्टर चलाते और किसानों के साथ खेत में धान लगाते नजर आए। विवाद उस समय बढ़ा जब प्रशासन द्वारा कृषि भूमि को वापस लेने की बात सामने आई। पारा ने आरोप लगाया कि पहले अधिकारियों ने खेत में लगी फसल उखाड़ दी थी और किसानों को चेतावनी दी थी कि दोबारा खेती करने पर जन सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पारा ने कहा, इसलिए मैं किसानों के साथ फिर से खेती करने आया। विधायक ने कहा कि यह जमीन भले ही सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो, लेकिन स्थानीय परिवार एक सदी से ज्यादा समय से इस पर खेती कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार उपजाऊ जमीन पर निर्माण क्यों करना चाहती है। इतनी बंजर जमीन पड़ी है, उसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा सकता। वहीं इस विरोध में विधायक त्राल रफीक नाइको, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरशिद भट और पुलवामा से जेईआई उम्मीदवार तलत मजीद भी किसानों के साथ खड़े हुए। वहीं बाद में इल्तिजा मुफ्ती भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें