फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जम्मू में कश्मीरी विस्थापितों के लिए 7.05 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रदेश सरकार ने जम्मू में रह रहे कश्मीरी विस्थापितों के लिए 7.05 करोड़ रुपये की अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कैपेक्स बजट के तहत इन प्रोजेक्ट्स से विस्थापितों के कैंपों में सुविधाएं मजबूत होंगी। मंजूर परियोजनाओं में मुठी विस्थापित कैंप, जम्मू में बहुउद्देश्यीय कम्युनिटी हॉल का निर्माण शामिल है। इस हॉल में लाइब्रेरी और स्वयं सहायता समूहों के लिए दुकानें भी बनाई जाएंगी। सरकार का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना, आजीविका के अवसर देना और कैंप में सामाजिक सहयोग तंत्र को मजबूत करना है। इसके अलावा राहत एवं पुनर्वास आयुक्त (विस्थापित), जम्मू के लिए नए कार्यालय भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। नए भवन से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और प्रवासियों से जुड़ी कल्याण योजनाओं की डिलीवरी बेहतर होगी। कुल 7.05 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले ये काम नियमित कैपेक्स बजट के तहत होंगे। सभी औपचारिकताएं और वित्तीय नियम पूरे करने के बाद काम शुरू होगा। सरकार ने कहा कि वह बुनियादी ढांचे के विकास और संस्थागत मजबूती के जरिए कश्मीरी विस्थापितों के कल्याण, सम्मान और जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें