फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कृषि विज्ञान केंद्र कुपवाड़ा ने शुरू किया खेत बचाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र कुपवाड़ा ने किसानों के बीच संतुलित उर्वरक इस्तेमाल और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम शुरू किया। स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती के लिए संतुलित उर्वरक इस्तेमाल थीम पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय किसान, छात्र, शिक्षक और समुदाय के लोग शामिल हुए। इसमें प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ खेती के तरीकों को बढ़ावा दिया गया। स्वर्ण पदक विजेता प्रो. गुलाम मोहिउद्दीन भट ने रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और प्लास्टिक कचरे के अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी, पानी और जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में खासकर छात्रों से पर्यावरण दूत बनने और अपने परिवार व समुदाय में जागरूकता फैलाने की अपील की गई। अभियान में प्राकृतिक उर्वरक, हरी खाद और जल संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया गया ताकि भविष्य स्वस्थ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें