पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत अवंतिपोरा पुलिस ने कवानी क्षेत्र में एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस को क्षेत्र में मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए संबंधित परिसर की गहन तलाशी ली।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल नेटवर्क की पहचान करने और उन्हें ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे सतत अभियान का हिस्सा है।
अवंतिपोरा पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।