फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के दो आरोपियों की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। पुलिस स्टेशन संगम ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर में गुलाम अहमद डार की लगभग 3 करोड़ मूल्य की संपत्ति जब्त की। जब्त की गई संपत्तियों में एक रिहायशी घर, जमीन और कमर्शियल दुकानें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि ये संपत्तियां नशीले पदार्थों की तस्करी से हुई कमाई से हासिल की गई थीं।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि एक अलग कार्रवाई में पुलिस स्टेशन नौहट्टा ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर के सिलसिले में मोहम्मद शफी शेख की लगभग एक करोड़ मूल्य की रिहायशी संपत्ति जब्त की। प्रवक्ता ने बताया कि इस संपत्ति की पहचान नशा तस्करी से हासिल की गई अवैध संपत्ति के तौर पर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें